Our story begins with our roots, deeply buried in the soil of our village.
Everything we are today started with the first generation - the late Shri Devki Nandan Joshi Ji. His hard work, simplicity, and deep love for the village became the foundation of our family. He taught us to always stay connected to our culture and our home.
As years passed, jobs and studies took our family to the city. We would return for festivals and prayers, but we always felt like guests, staying in rented places. That is when a dream began to grow in our hearts:
"Why not build a home on our own land? A place where we can live, and where others can experience the true beauty of mountain
life."
Today, that dream has finally come true. The second and third generations of our family have returned to our ancestral land. We have lovingly restored our traditional home into a peaceful place where you can feel the true beauty and
simplicity of the mountains.
This place is more than just a house…it is a tribute to our grandfather’s memory. It is a way for us, our relatives, and our guests to reconnect with their roots.
Now, the fourth generation - Garv Joshi and Devansh Joshi - is carrying this dream forward.
Today, we can proudly say: We are back where we belong.
We didn't build this as a business; we built it as a home. Our goal is for our guests and relatives to leave the rush of the city behind and enjoy the peace, warmth, and nature of village life.
This is not just a business…it is a soulful journey back to where we belong.
हमारी जड़ें हमेशा हमारे गाँव और अपनी मिट्टी से गहराई से जुड़ी रही हैं।
इस यात्रा की शुरुआत हमारी पहली पीढ़ी - पूज्य स्वर्गीय देवकी नंदन जोशी जी से होती है। उनकी मेहनत, सरलता और गाँव के प्रति प्रेम ने हमारे परिवार की मजबूत नींव रखी। उनके संस्कारों ने हमें हमेशा अपनी संस्कृति, परंपरा और जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
समय के साथ पढ़ाई और रोजगार के कारण परिवार की कई पीढ़ियों को गाँव से दूर शहरों में बसना पड़ा, लेकिन गाँव से हमारा रिश्ता कभी टूटा नहीं। हम पूजा, त्योहारों और पारिवारिक अवसरों पर हमेशा गाँव आते रहे।
धीरे-धीरे एक विचार जन्म लेने लगा -
क्यों न अपने गाँव में ही एक ऐसा स्थान बनाया जाए जहाँ हम भी रह सकें और आने वाले लोगों को भी गाँव के जीवन का सच्चा और आत्मीय अनुभव मिल सके।
यही सपना समय के साथ एक संकल्प बना।
हमारी पुश्तैनी जमीन और पारंपरिक घर को सँभालते हुए उसे एक ऐसे शांत, प्राकृतिक और आत्मीय स्थान में बदलने का प्रयास किया गया जहाँ पहाड़ों की शांति, प्रकृति की सुंदरता और गाँव की सादगी को करीब से महसूस किया जा सके।
यह स्थान केवल एक ठहरने की जगह नहीं है
यह हमारे दादाजी की स्मृति और हमारी जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है।
आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम अपनी मिट्टी में लौट आए हैं।
हम चाहते हैं कि यहाँ आने वाले लोग भी कुछ समय के लिए शहर की तेज़ रफ्तार जिंदगी से दूर होकर गाँव की शांति, अपनापन और प्रकृति के सुकून भरे अनुभव को महसूस करें।
अब परिवार की चौथी पीढ़ी - गर्व जोशी और देव जोशी - भी इस सपने को आगे बढ़ाने की प्रेरणा बन रहे हैं।
हमारी यह पहल केवल एक व्यवसाय की शुरुआत नहीं है,
यह एक भावनात्मक यात्रा है।